
सीतामढ़ी में विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुए “सहयोग शिविर”, जन शिकायतों के त्वरित निवारण पर जोर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, : जिले की विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। पंचायतवार आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों को सरल एवं सुलभ माध्यम से प्राप्त कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना रहा।
शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
इस अवसर पर कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रेषित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आम जनता को त्वरित राहत एवं न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि जन समस्याओं के प्रभावी समाधान एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगे भी पंचायत स्तर पर इस प्रकार के सहयोग शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

