इटावाउत्तर प्रदेशशिक्षा

लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान :इटावा ,उत्तर प्रदेश 

इटावा, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जन सहयोगी इंटर कॉलेज एवं मनभावती इंटर कॉलेज, बसरेहर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित वितरण एवं संग्रहण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित केंद्राध्यक्षों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक सुशांत श्रीवास्तव, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button