
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याएं
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
एसएसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इटावा पुलिस द्वारा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
