
जिला जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . मऊगंज जिले में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान गणना का कार्य जारी है। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी पीके पाण्डेय ने हनुमना तहसील के जनगणना सुपरवाइजर व फील्ड ट्रेनर्स की बैठक में त्रुटि सुधार के लिए पुन: घर-घर पहुंचकर निरीक्षण करने और डाटा को शुद्ध करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनगणना में कोई भी घर शेष न रह जाये। उन्होंने प्रगणकों से कहा कि बंद घरों में कम से कम तीन बार निरीक्षण करें और नियत तिथि 30 मई तक मकान गणना का डाटा पूर्णत: शुद्ध करें।

