प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मकान सूचीकरण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डेटा की गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान दें अपर कलेक्टर

मकान सूचीकरण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डेटा की गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान दें अपर कलेक्टर

बंद मकानों पर 3 बार दस्तक देना अनिवार्य, अपर कलेक्टर

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . मकान सूचीकरण और गणना कार्य को पूरी सटीकता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी तारतम्य में अपर कलेक्टर पीके पांडे की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फील्ड वर्क की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अपर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गणना कार्य के दौरान एक भी भवन, मकान या परिवार छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने सुपरवाइजरों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्रों का सूक्ष्मता से निरीक्षण करें और छूटे हुए परिवारों को तत्काल चिन्हित कर सूची में शामिल करें।

 

बैठक में ‘तालाबंद मकानों’ को लेकर सख्त रुख अपनाया गया। श्री पांडे ने कहा कि प्रगणक किसी भी बंद मकान को एक बार देखकर न छोड़ें। तालाबंद मकानों (कोड 28, 29, 30) के लिए कम से कम 3 बार अनिवार्य रूप से विजिट की जाए। अलग-अलग समय पर जाकर परिवार से संपर्क करने का प्रयास करें ताकि कोई भी नागरिक गणना से वंचित न रहे। फील्ड से प्राप्त हो रहे डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए डेटा की चार्ज स्तर पर गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। अपर कलेक्टर ने प्रगणकों को निर्देशित किया कि प्रगणक प्रत्येक परिवार से भेंट के दौरान सभी निर्धारित प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछें। कोई भी कॉलम अधूरा नहीं रहना चाहिए। फील्ड वर्क के दौरान तैयार किए गए ‘नजरी नक्शा’ को अत्यंत सावधानी से रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसे किसी भी स्थिति में मोड़ा नहीं जाना चाहिए, ताकि इसकी पठनीयता और स्पष्टता बनी रहे। फील्ड वर्क की गुणवत्ता की रैंडम चेकिंग की जाएगी। यदि डेटा में विसंगति पाई गई तो संबंधित प्रगणक और सुपरवाइजर पर जिम्मेदारी तय होगी। मकान सूचीकरण एक बुनियादी और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें डेटा की शुद्धता ही भविष्य की योजनाओं का आधार बनती है। सभी अधिकारी फील्ड वर्क की मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत कवरेज प्राप्त हो। बैठक के अंत में सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों के कार्यों की निरंतर समीक्षा करें और आने वाली तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। बैठक में जनगणना से संबंधित सभी अधिकारी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button