प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सीएम हेल्पलाइन में संभाग के सभी जिलों की रेटिंग, सीएम हेल्पलाइन में रीवा और सिंगरौली ने टॉप टेन में बनाई जगह

सीएम हेल्पलाइन में संभाग के सभी जिलों की रेटिंग, सीएम हेल्पलाइन में रीवा और सिंगरौली ने टॉप टेन में बनाई जगह

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . आमजनता के आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। मई माह की रैंकिंग में रीवा संभाग के सभी जिले 80 से अधिक वेटेज स्कोर के साथ ए रेटिंग में स्थान बनाने में सफल हुए हैं। सिंगरौली जिले ने 84.14 वेटेज स्कोर के साथ ग्रुप ए में छठवां तथा रीवा जिले ने 83.47 कुल वेटेज स्कोर के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया है। रीवा जिले ने पहली बार टॉप टेन में जगह बनाई है। इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया कि ग्रुप ए के जिलों में सतना जिले को 81.41 वेटेज स्कोर के साथ 22वां तथा सीधी जिले को 81.88 अंकों के साथ 19वां स्थान प्राप्त हुआ है। ग्रुप बी के जिलों में 81.38 वेटेज अंकों के साथ मऊगंज जिले को 15वां तथा 80.76 वेटेज अंकों के साथ मैहर जिले को 22वां स्थान मिला है। कमिश्नर ने कलेक्टर तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा है कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करें। इसमें 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। सभी अधिकारी सतत मानीटरिंग करके नॉन अटेंडेंट प्रकरणों को शून्य करें। यदि आवेदन पत्र बिना किसी कार्यवाही के एल-1 श्रेणी से आगे की श्रेणी में जाता है तो उत्तरदायी अधिकारी पर कार्यवाही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button