जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की गूगल सीट में की जा रही है फीडिंग
आवेदक निराकरण के संबंध में ले सकते हैं जानकारी
रिपोर्ट ;विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिला स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को गूगल सीट में फीड किया जा रहा है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की गूगल सीट में फीडिंग की जाकर समीक्षा की जाती है। कलेक्टर विभागीय अधिकारियों से आवेदन पत्रों में की गई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा भी करते हैं।
जनसुनवाई के आवेदनों की वस्तु स्थिति के संबंध में आवेदक लोक सेवा प्रबंधन के कंट्रोल रूम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें आवेदन में हुए निराकरण व की गई कार्यवाही की जानकारी कंट्रोल रूम से मिल सकेगी।

