उप मुख्यमंत्री आज हिनौती गौधाम में गौ शेड का लोकार्पण करेंगे
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल नई दिल्ली से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा रवाना होकर 22 मई को सुबह 7 बजे प्रयागराज पहुंचकर सुबह 8 बजे हिनौती गौधाम आयेंगे तथा सुबह 9 बजे हिनौती गौधाम में सुरभि गौ शेड का लोकार्पण कर गौधाम में प्रचलित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। श्री शुक्ल सुबह 10 बजे हिनौती गौधाम से सीधी रवाना हो जायेंगे। सीधी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 4 बजे रीवा आयेंगे।

