प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

मछुआ चौपाल में दी गई उन्नत मछलीपालन की जानकारी

मछुआ चौपाल में दी गई उन्नत मछलीपालन की जानकारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान :रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए खेती के साथ-साथ संबद्ध विभाग भी प्रयास कर रहे हैं। परंपरागत मछलीपालन करने वालों को मछलीपालन विभाग की विभागीय योजनाओं के माध्यम से उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। इस संबंध में प्रभारी संयुक्त संचालक मछलीपालन डॉ. अंजना सिंह ने बताया कि सतना जिले के रामपुर बघेलान में हृदयसागर बांध में मछुआ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में केवट मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों तथा अन्य मछलीपालक किसानों को केजकल्चर तथा बायोफ्लॉक के माध्यम से मछलीपालन की जानकारी दी गई। किसानों को मछली की उन्नत किस्मों, मछलियों का दाना बनाने की तकनीक तथा विपणन के संबंध में जानकारी दी गई। कई मछलीपालक किसान लंबे समय से परंपरागत तकनीक से मछलीपालन कर रहे हैं। उन्हें कम लागत में मछलीपालन से अधिक लाभ कमाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button