प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई को

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई को

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . विश्व तम्बाकू निषेध दिवस आगामी 31 मई को मनाया जायेगा। मद्यपान तथा मादक पदार्थों, नशीली दवाईयों एवं शराब तथा विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामों से समाज, युवाओं को अवगत कराने हेतु नशामुक्ति के लिये जनजागृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि इस वर्ष की आकर्षण का पर्दाफाश-निकोटीन और तम्बाकू की लत का मुकाबला है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, टीव्ही, ह्मदय रोग आदि से बचाव करने के लिये जन जागरूकता लाना है। विभिन्न विभागों लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, पुलिस, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की सहभागिता एवं जन अभियान परिषद, प्रजापिता ब्राम्हकुमारी, गायत्री परिवार, स्वैच्छिक संस्थाओं तथा धार्मिक संगठन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

कलेक्टर ने बताया कि 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत संचालित तम्बाकू नियंत्रण केन्द्र द्वारा तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जायेगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्कूल के विद्यार्थियों के लिये आयोजित होने वाले विशेष समर कैम्पों में चित्रकला, निबंध, लेखन, भाषण, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। मैराथन, प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत के कार्यक्रम के साथ ही तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों पर आधारित बाल पेंटिंग, विद्यालय, महाविद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में पान/गुटका की दुकानों पर विक्रय को प्रतिबंधित करना, शासकीय सार्वजनिक स्थर्ता के आसपास बैनर द्वारा नशामुक्ति के संदेश का प्रचार प्रसार करने के साथ ही राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 का व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button