
अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न मामलों में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने फरियादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से जुड़कर कानून-व्यवस्था, लंबित शिकायतों एवं जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखें।

