इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

श्रमिकों को गर्मी से राहत : शास्त्री चौराहे पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ, मंत्री जी ने सुनी समस्याएं।

श्रमिकों को गर्मी से राहत : शास्त्री चौराहे पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ, मंत्री जी ने सुनी समस्याएं।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा –  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 श्री धर्मवीर प्रजापति जी द्वारा शास्त्री चौराहे पर श्रमिकों के लिए प्याऊ का उद्घाटन किया गया।

शास्त्री चौराहे पर लगने वाले श्रमिक बाजार में नगर पालिका परिषद द्वारा श्रमिकों के लिए निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मा० मंत्री जी ने श्रमिकों की समस्याओं को सुना तथा उन्हें पानी पिलाया।

मंत्री जी ने कहा कि भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए श्रमिकों को पूरी गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रमिकों के लिए स्थायी बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान मा० मंत्री जी द्वारा श्रमिकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई गई तथा स्थल पर पेयजल हेतु मटकों की भी व्यवस्था कराई गई।

उक्त के पश्चात मा० मंत्री जी द्वारा मनियामऊ पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने अवगत कराया कि पंचायत भवन के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मनियामऊ में 4 आंगनवाड़ी केंद्र एवं 3 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं।

मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं के बैनर पंचायत भवन पर लगाए जाएं, जिससे आमजन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा पंचायत भवन पर शिलालेख अवश्य लिखा जाए। उन्होंने जनगणना कार्य का उल्लेख करते हुए कहा कि आज से जनगणना कार्य प्रारंभ हो रहा है, जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर मोबाइल के माध्यम से सही एवं प्रमाणिक सूचनाएं संकलित की जाएंगी।

कार्यक्रम के उपरांत मा0 मंत्री जी द्वारा मनियामऊ में वृक्षारोपण भी किया गया।

उक्त के पश्चात मा0 मंत्री जी द्वारा महिपालपुर डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा विद्यार्थी यहां पहुंचकर अध्ययन कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे और समाज व देश का विकास संभव होगा।

स्वतंत्र प्रभार मंत्री जी ने कहा कि ग्राम पंचायत के माध्यम से सभी ग्रामवासियों के हित में कार्य किए जाएंगे तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने निर्देशित किया कि लाइब्रेरी में जनरल नॉवेल एवं उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की जाए, जिससे बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़े और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने पर भी बल दिया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0 अन्नू गुप्ता, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार, संबंधित ग्राम प्रधान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button