उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

मिशन शक्ति 5.0 के तहत औरैया पुलिस चला रही जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत औरैया पुलिस चला रही जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत औरैया पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

 

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित महिला सुरक्षा दल एवं महिला बीट पुलिसकर्मियों द्वारा गांव, पंचायत भवन, बाजार, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, मंदिर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

 

इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, महिला सशक्तिकरण एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई।

 

औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 112 सहित अन्य आपातकालीन सेवाएं शामिल हैं।

 

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त करें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button