
इटावा : अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं.9 अध्यक्ष नीलाम समिति ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि दस न्यायालय कक्ष भवन परिसर इटावा में निष्प्रयोज्य लोहे की सामग्री जेनरेटर,मोनोब्लाक,टाइपराइटर व सीलिंग पंखा आदि की नीलामी दस न्यायालय कक्ष भवन के सभागार में दि. 30 सितम्बर 2021 को सायं 4.30 बजे की जायेगी । इच्छुक व्यक्ति उक्त नीलामी मे भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिकारी जानकारी किसी भी कार्य दिवस में केन्द्रीय नाजिर ,नजारत जजी इटावा से प्राप्त की जा सकती है।



