
जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में भूमि विवाद मामलों को लेकर जनता दरबार आयोजित
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में शनिवार को भूमि विवाद संबंधी मामलों के निष्पादन हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में जमीन की मापी, दाखिल-खारिज, कब्जा विवाद, सीमांकन एवं अन्य भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। संबंधित अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया, जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार आयोजित कर भूमि विवादों का शीघ्र निष्पादन किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके।

