
सीतामढ़ी जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला सुरक्षा एवं सहायता को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक मामले पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके। पुलिस प्रशासन ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और हर स्तर पर उनकी सहायता के लिए पुलिस तत्पर है।

