प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

गंगा दशहरा में श्रमदान से दिया जाएगा जल संरक्षण का संदेश

गंगा दशहरा में श्रमदान से दिया जाएगा जल संरक्षण का संदेश

गंगा दशहरा में जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में होगा कार्यक्रमों का आयोजन 

सांसद श्री मिश्र होंगे मुख्य अतिथि  

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज ,मध्यप्रदेश

मऊगंज . मऊगंज जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। जिले में गंगा दशहरा 25 मई को मनाया जाएगा। इस दिन जिला, नगरीय निकाय और विकासखण्ड स्तर पर जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़े बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मऊगंज जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री जनार्दन मिश्र होंगे।

गंगा दशहरा पर नदियों के उद्गम स्थल, तालाबों, परंपरागत जलस्रोतों की साफ-सफाई और जल संवर्धन के कार्य किए जाएंगे। इसके साथ-साथ हैण्डपंपों तथा नलजल योजना के जलस्रोतों में रिचार्ज पिट बनाने एवं कुंओं के भी साफ-सफाई के कार्य होंगे। गंगा दशहरा प्राचीन काल से जल संरक्षण और संवर्धन दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों में आमजनता की अधिक से अधिक भागीदारी कराकर जल संरक्षण के कार्य करेंगे। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जन अभियान परिषद के समन्वयक मिलकर गंगा दशहरा पर जल संरक्षण के कार्यों में श्रमदान तथा जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। गंगा दशहरा पर गांवों, विकासखण्ड मुख्यालयों तथा जिला स्तर पर जल गंगा कलश यात्रा, दीपदान, जल संवाद, जल जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button