उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं

औरैया में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया में थाना समाधान दिवस का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फरियादियों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

औरैया। थाना फफूंद में आयोजित थाना समाधान दिवस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक औरैया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखते हुए उनकी तस्वीरों को ब्लर कर चेहरा छुपाया गया, जिसे कानूनी पारदर्शिता एवं संवेदनशील प्रशासनिक कार्यप्रणाली का उत्कृष्ट उदाहरण माना गया।

विशाल समाचार” की ओर से प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा की जा रही जनहितकारी एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली की सराहना एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button