
ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो गुमशुदा बालिकाओं को 2 घंटे में सकुशल बरामद किया
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना कोतवाली औरैया पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 22.05.2026 को 16-16 वर्षीय दो गुमशुदा बालिकाओं को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बरामद दोनों बालिकाओं को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।

