प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

अपराध नियंत्रण को लेकर सीतामढ़ी पुलिस सतर्क, जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान जारी

अपराध नियंत्रण को लेकर सीतामढ़ी पुलिस सतर्क, जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान जारी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान वाहन चालकों के कागजात, संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों की पहचान करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button