पूणेमहाराष्ट्र

व्यापारी एकता दिवस पर सम्मान समारोह, ‘व्यापारी भूषण’ सहित कई पुरस्कार घोषित

व्यापारी एकता दिवस पर सम्मान समारोह, ‘व्यापारी भूषण’ सहित कई पुरस्कार घोषित

1 जून को एस.एम. जोशी सभागृह में होगा भव्य आयोजन, पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे रहेंगे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे : शहर के व्यापारिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उद्यमियों और व्यापारियों को सम्मानित करने के लिए स्टेशनरी, कटलरी एंड जनरल मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है। व्यापारी एकता दिवस के अवसर पर सोमवार, 1 जून 2026 को शाम 5.30 बजे नविपेठ स्थित एस. एम. जोशी सभागृह में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे करेंगे, जबकि वरिष्ठ बैंकिंग विशेषज्ञ विद्याधर अनास्कर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय राठी ने पत्रकार परिषद में दी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नितीन पंडित, सचिव किशोर चांडक, कोषाध्यक्ष सुनील शिंगवी सहित सूर्यकांत पाठक, अरविंद पटवर्धन, मदनसिंह राजपूत, राजेश गांधी, सुरेश नेरगावकर, सचिन जोशी, मोहन साखरिया, किशोर पिरगल, अनिल प्रभुने, मनीष परदेशी, किरण चौहान, अविनाश मुजुमदार, धनंजय रामलिंगे, सागर काकडे और सुमित कुडचे समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

एसोसिएशन की ओर से दिया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘व्यापारी भूषण पुरस्कार’ इस वर्ष विकी पॉलिमर्स प्रा. लि. के दिलीप कुंभोजकर को प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में पुणेरी पगड़ी, सम्मानचिह्न, सम्मानपत्र, शाल और श्रीफल प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा ‘सर्वश्रेष्ठ दुकान पुरस्कार’ जयश्री ग्रोसरी एंड ड्रायफ्रूट्स के श्याम अग्रवाल, ‘उत्कृष्ट विक्रेता कार्य पुरस्कार’ अरुणकुमार एंड कंपनी के सचिन चांडक, ‘कै. डॉ. धनंजय व साधनाताई गोरे स्मृति पुरस्कार’ बाजीराव रोड की आशा मेहता, ‘उत्कृष्ट महिला व्यापारी पुरस्कार’ तुळशीबाग की सुवर्ण कलाकार स्वाती आंबासनकर तथा ‘फिनिक्स पुण्याचा अभिमान पुरस्कार’ दीपक कैटरर्स के दीपक और निखिल मालानी को प्रदान किया जाएगा। इन पुरस्कारों में सम्मानचिह्न, सम्मानपत्र और श्रीफल दिया जाएगा।

यह पुरस्कार समारोह इस वर्ष अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और हर साल व्यापारी एकता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है। व्यापार क्षेत्र में प्रगति, उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने वाले उद्यमियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार चयन में स्वच्छता, प्रस्तुतीकरण, आधुनिकता और ग्राहकों के साथ व्यवहार जैसे मानदंडों को ध्यान में रखा जाता है।

इससे पहले विश्वास जोशी (गिरीकंद ट्रैवल्स), खिमजी गाला (गुडलक सेल्स डेपो), थ्रिटी पूनावाला और फरेशिद पटेल (दोराबजी एंड कंपनी), प्रदीप मराठे (कॉटन किंग), सूर्यकांत पाठक (ग्राहक पेठ), फतेचंद रांका (रांका ज्वेलर्स), कृष्णचंद्र आर्य (सुदर्शन स्टेशनरी), बाबुशेठ डाटा (लक्ष्मीनारायण चिवड़ा), चकोर गांधी (जव्हार ट्रेडिंग), राजेश शाह (जयराज ग्रुप), सचिन मालपाणी (बेकलाईट कंपनी), कृष्णकुमार गोयल (कोहिनूर ग्रुप) और राजेंद्र बांठिया को ‘व्यापारी भूषण पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button