आगराउत्तर प्रदेश

वदलाव:आगरा पुलिस में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, इनके हुए तबादले, देखें नाम

आईजी रेंज नवीन अरोरा ने देर रात तबादलों की सूची जारी की, रेंज में 64 निरीक्षकों के तबादले

विशाल समाचार टीम

आगरा:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आगरा रेंज में 64 निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। आगरा से 30 निरीक्षकों को मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद भेजा गया है। शुक्रवार रात को आईजी रेंज नवीन अरोरा ने तबादले की सूची जारी की।
वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव हैं। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने निर्देश दिए थे कि तीन साल से एक ही जिले में जमे राजपत्रित अधिकारियों के तबादले किए जाएं। डीजीपी आफिस से तीन साल से एक ही जिलों में तैनात इंस्पेक्टरों को भी शामिल कर लिया गया। रेंज से 64 निरीक्षकों के तबादले किए गए। इनमें कई थाना का प्रभार संभाल रहे हैं। आगरा से सबसे ज्यादा 30 निरीक्षक हटे, जबकि फिलहाल 15 निरीक्षक आ रहे हैं। आईजी ने बताया कि डीजी कार्यालय के निर्देश पर स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।

आगरा से इनके हुए तबादले
आगरा से मैनपुरी जाने वालों में शैलेंद्र कुमार शर्मा, कमलेश सिंह, विनोद कुमार पायल, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, विकास कुमार, कैलाश बाबू, कुशलपाल सिंह और सलीम खान हैं। फिरोजाबाद जाने वालों में बैजनाथ सिंह, विजय राम दीक्षित, उदयवीर मलिक ,राजेश कुमार पांडेय, बेगपाल सिंह, राजेश्वर प्रसाद त्यागी, प्रदीप कुमार पांडेय हैं। मथुरा जाने वालों में सुशील कुमार वर्मा, रोहताश सिंह, संजय कुमार त्यागी, गीता सिंह, अलका ठाकुर, शाह नजर अहमद, अजय कौशल, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, सुभाष चंद यादव, दिनेश कुमार, गौरव सब्बरवाल और राजकमल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button