प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

बकरीद पर्व को लेकर सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित

बकरीद पर्व को लेकर सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित

 

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार

 

पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

सीतामढ़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

 

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री पोस्ट या साझा करने से बचने की अपील की गई है। जिला पुलिस सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सामाजिक सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button