अंतरराष्ट्रीयदेश

कोका-कोला और गूगल ने जेमिनाई एक्सपीरिएंस के साथ बदला ‘कोक ब्रेक’ का अंदाज़

कोका-कोला और गूगल ने जेमिनाई एक्सपीरिएंस के साथ बदला ‘कोक ब्रेक’ का अंदाज़

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:नेशनल 

 

नेशनल,: कोका-कोला इंडिया ने ग्राहकों के आराम के पलों को और भी मजेदार बनाने के लिए एक अनोखा “कोका-कोला हाफटाइम सरप्राइज़” एक्‍सपीरियंस शुरू किया है। एआई आधारित यह नया अनुभव गूगल के सहयोग में गूगल जेमिनाई की मदद से बनाया गया है। दो बड़े ब्रांड्स के साथ आने से ग्राहकों को तीन अलग-अलग एआई सफर का अनुभव मिलेगा। इसका मकसद रोजमर्रा के साधारण ‘कोक ब्रेक’ को मस्ती, क्रिएटिविटी और खुद को बयां करने के अनोखे पलों में बदलना है।

यह पहल कोका-कोला की वैश्विक “हाफटाइम” सोच से प्रेरित है। ग्राहक किसी भी खास कोका-कोला पैक पर दिए गए क्‍यूआर कोड को स्कैन करके इस एआई अनुभव का हिस्सा बन सकते हैं। स्कैन करने के बाद यूजर्स तीन अलग-अलग थीम वाले इंटरैक्टिव अनुभवों में प्रवेश करेंगे, जहां टैप, स्वाइप और अपनी पसंद के विकल्प चुनकर वे अपने लिए एक पर्सनल और मजेदार डिजिटल सफर तैयार कर सकेंगे।

जेमिनाई के कैनवास फीचर की मदद से हर बार नया और अलग अनुभव मिलेगा। इसमें कॉमिक स्टोरी, काल्पनिक दुनियाएं और म्यूजिक आधारित थीम शामिल हैं। यूजर्स खुद को कभी फिल्मी कहानी का हिस्सा, कभी डायनासोर के दौर में, तो कभी भविष्य की दुनिया में देख सकेंगे। साथ ही उन्हें कई इनाम और वाउचर्स जीतने का मौका भी मिलेगा।

 

इन जादुई दुनियाओं में कदम रखने के लिए, ग्राहक कोका-कोला के पैक को स्कैन कर सकते हैं और नीचे दिए गए तीन अलग-अलग रोमांचक सफर में से चुन सकते हैं:

रॉकस्टार बनें: यूजर्स पुराने जमाने के म्यूजिक प्लेयर (ज्‍यूकबॉक्‍स) जैसे इंटरफेस पर टैप करके अपनी एक सेल्फी को एक शानदार एल्बम कवर में बदल सकते हैं। इसमें उनके नाम के खास गाने भी होंगे। ऐसा करने पर उन्हें कॉन्सर्ट के टिकट जीतने का मौका मिल सकता है।

मूवी स्टार बनें: यूजर्स सिनेमा की वेंडिंग मशीन जैसे इंटरफेस पर स्वाइप करके, छह पैनल की एक खास कॉमिक स्ट्रिप (कॉमिक्स की कहानी) के मुख्य हीरो बन सकते हैं। इसके जरिए उन्हें फिल्मों के फ्री वाउचर जीतने का मौका मिल सकता है।

 

●टाइम मशीन का आनंद उठाएं: यूजर्स एक डिजिटल टाइम मशीन चलाकर अपनी सेल्फी के आस-पास एक खूबसूरत और सपनों के कोलाज जैसी तस्वीरें बना सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें फ्लाइट और होटल के फ्री वाउचर जीतने का मौका मिल सकता है।

 

 

ग्रीष्मा सिंह, वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया ने कहा, “आज के जेन-ज़ी युवाओं के लिए के लिए अपनी बात कहना और अपनी पसंद दिखाना बहुत आसान और विजुअल हो गया है, जो म्यूजिक और इंटरनेट की दुनिया से गहराई से जुड़ा है। ‘कोका-कोला हाफटाइम सरप्राइज़’ के साथ हम चाहते थे कि कोक पीने के दौरान मिलने वाला छोटा सा ब्रेक उनके लिए सिर्फ एक आराम का पल न रहे, बल्कि वे इसमें खुद शामिल हो सकें, मजे कर सकें और इसे अपने तरीके से जी सकें। सबसे मजेदार बात यह है कि गूगल जेमिनाई की मदद से हर किसी का अनुभव बिल्कुल अलग और अनोखा होगा। चाहे आप अपनी खुद की कॉमिक्स की कहानी बना रहे हों, समय की सैर कर एआई की जादुई दुनिया में जा रहे हों, या अपना खुद का म्यूजिक एल्बम कवर डिजाइन कर रहे हों—यह सब आपको बिल्कुल अपना लगेगा। गूगल के साथ हमारा यह तालमेल कला और तकनीक को इस तरह साथ लाता है, जिससे कोका-कोला की बोतल या कैन पर किया गया एक छोटा सा स्कैन भी आपके लिए कुछ नया और रोमांचक खोजने का जरिया बन जाता है।”

शेखर खोसला, वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, गूगल इंडिया ने कहा, “किसी भी ब्रांड के साथ जुड़ने का अनुभव तब सबसे ज्यादा यादगार बन जाता है जब वह इंटरैक्टिव, पर्सनल और मजेदार हो। हमें कोका-कोला के साथ सहयोग करने की बेहद खुशी है, जिससे ‘कोका-कोला हाफटाइम सरप्राइज़’ लोगों को गूगल जेमिनाई का इस्तेमाल करके खेलने, कुछ नया बनाने और उसे शेयर करने का एक मजेदार मौका दे रहा है। इस जुड़ाव को जो चीज सबसे ज्यादा रोमांचक बनाती है, वह है पूरी तरह से पर्सनल अनुभव देने की इसकी क्षमता। जेमिनाई को एक क्रिएटिव साथी के रूप में पाकर, लोग बड़ी आसानी से नई विजुअल कहानियां सोच सकते हैं और अपने रोजमर्रा के पलों को खुद को बयां करने के एक मजेदार जरिए में बदल सकते हैं।

 

यह नया लॉन्च ‘फेस्टिकॉन्‍स’ की सफलता के बाद आया है, जो दिवाली के दौरान कोका-कोला का एक जनरेटिव एआई आधारित अभियान था। उसने बड़े पैमाने पर लोगों को अपनी पसंद की अनूठी फेस्टिव विशेज बनाने की सुविधा दी थी। ‘कोका-कोला हाफटाइम सरप्राइज़’ के साथ, कोका-कोला इंडिया उसी क्रिएटिविटी को एक हमेशा चालू रहने वाले अनुभव में बदल रहा है, ताकि रोजमर्रा के आम पलों को और अधिक मजेदार, इंटरैक्टिव और सर प्राइज़ से भरपूर बनाया जा सके।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button