
होर्मुज संकट के बीच भारत ने खोजे नए तेल सप्लायर, सरकार बोली- घबराहट में खरीदारी न करें
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान : नई ,दिल्ली
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और अन्य जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई अंतर-मंत्रालयी समूह (IGoM) की बैठक में आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य बताया गया।
बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने कच्चे तेल की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए नए सप्लायर देशों को जोड़ा है। सरकार ने नाइजीरिया समेत कई अफ्रीकी देशों से तेल आयात शुरू किया है और इस संबंध में नए समझौते भी किए गए हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया कि देश में ईंधन और आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। आम जनता से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक खरीदारी से बचें।
सरकार के अनुसार, सप्लाई चेन को मजबूत रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।



