
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, ब्लैक स्पॉट्स का किया गया स्थलीय निरीक्षण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान :औरैया, उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में मानस सभागार, कलेक्ट्रेट औरैया में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित PWD एवं NHAI के अधिकारी/कर्मचारी एक ही वाहन से जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण हेतु रवाना हुए।
निरीक्षण के दौरान पूर्व में घटित सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, यातायात दबाव, सड़क की भौगोलिक स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, अतिक्रमण एवं अन्य सुरक्षा मानकों का विस्तार से मूल्यांकन किया गया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।



