
सीतामढ़ी में वारंट, इश्तिहार व कुर्की महाअभियान तेज, न्यायालय के आदेशों का कराया गया चस्पा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले भर में वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की निष्पादन को लेकर विशेष महाअभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार अधिपत्रों का विधिवत चस्पा कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत संबंधित व्यक्तियों के निवास एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर इश्तिहार चस्पा कर उन्हें न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से संबंधित लंबित वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कानून से बचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



