उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

पीएम सूर्य घर योजना में औरैया ने हासिल किया 193 प्रतिशत लक्ष्य, डीएम ने बैंकों को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

पीएम सूर्य घर योजना में औरैया ने हासिल किया 193 प्रतिशत लक्ष्य, डीएम ने बैंकों को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान :औरैया उत्तर प्रदेश 

दिनांक:01 जून 2026

औरैया:  जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत सोलर रूफटॉप स्थापना, ऋण वितरण एवं नेट मीटरिंग की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा जनसमर्थ पोर्टल पर किए गए ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को बिना अनावश्यक विलंब के ऋण उपलब्ध कराया जाए।

 

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के लाभार्थियों की विद्युत संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा नए लाभार्थियों की नेट मीटरिंग एवं मीटर कॉन्फिगरेशन की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाए।

 

बैठक में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा ने बताया कि जनपद में 35 स्थानीय एवं 84 बाहरी जनपदों के वेंडर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना का कार्य कर रहे हैं। जनपद को गत माह तक 1641 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष 3170 इंस्टॉलेशन कर 193 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। वहीं बीते माह 407 नए इंस्टॉलेशन किए गए, जो अब तक का सर्वाधिक मासिक आंकड़ा है।

 

जिलाधिकारी ने सभी वेंडरों को अधिक से अधिक सोलर रूफटॉप स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि नगरीय क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर तथा अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।

 

बैठक में अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड औरैया एवं दिबियापुर, अधिशाषी अभियंता मीटर, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित जनपद के सभी वेंडर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button