
दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: बेला औरैया उत्तर प्रदेश
बेला, औरैया: थाना बेला पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं दहेज निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थाना बेला में सावित्री देवी निवासी ग्राम वरहादेवी की तहरीर पर मुकदमा संख्या 93/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में वांछित आरोपी शिवा पुत्र जागेश्वर दोहरे, निवासी ग्राम पूर्वा दुजे, थाना बेला, जनपद औरैया को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिलेश कुमार एवं कांस्टेबल अंशु कुमार शामिल रहे।



