
सीतामढ़ी में सघन वाहन जांच अभियान, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा यातायात नियमों के पालन की भी जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों को सतर्कता के साथ कार्रवाई करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को देने का आग्रह किया है।


