दिल्ली में अग्नि सुरक्षा नियमों पर सख्ती, एक माह का विशेष अभियान शुरू
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान; नई दिल्ली
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर प्रशासन ने एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है। इस दौरान होटल, लॉज, अस्पताल, कोचिंग संस्थान और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। �

