बिहारसीतामढ़ी

पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस योजना का नहीं मिल पा रहा है समुचित लाभ 

पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस योजना का नहीं मिल पा रहा है समुचित लाभ 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी:बाजार समिति मंदिर प्रांगण में पूर्व सैनिकों की एक बैठक पूर्व नौसैनिक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सीतामढ़ी की वर्तमान व्यवस्था पर नाराजगी एवं चिंता व्यक्त करते हुए पॉलीक्लिनिक में व्याप्त कुव्यवस्था पर पूर्व सैनिकों ने उठाये सवाल, सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाला चिकित्सा सुविधा से वंचित है जिले के पूर्व सैनिक पिछले कई महीनों से चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा नहीं मिल पा रहा है पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को सुविधा के लिए अन्य जिलों में जाने को कहा जा रहा है। पॉलीक्लिनिक के संचालन में योजना का प्रति महिने कई लाख रुपये खर्च हो रहा पर लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है सुविधा का लाभ, विदित हो कि ECHS पूर्व सैनिक अंशदायी योजना है जिसके लिए पूर्व सैनिकों ने एक मुश्त राशि का भुगतान किया है विभाग द्वारा सलाहकार समिति का क्रियान्वय व नियमित बैठकें न करना, पूर्व सैनिकों द्वारा दिए गए सुझावों को सुचिबद्ध कर अम्ल में न लाना समुचित दवा की उपलब्धता, रेफरल की सुविधा, लाभार्थियों के साथ दंत चिकित्सक का अमर्यादित व्यवहार, विभागीय अनदेखी, लैब एवं एम्बुलेंस की उपयोगिता, मेडिकल डॉक्टर ऑफिसर इन्चार्ज की उपलब्धता समेत अन्य गंभीर समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के उपरांत एक संयुक्त लिखित आवेदन के माध्यम से पॉलीक्लिनिक की व्यवस्था में सुधार के साथ पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा ससमय उपलब्ध करवाने के संबंध में विभाग, जिला प्रशासन एवं जिला के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया जाएगा तत्पश्चात समुचित कारवाई नहीं होने पर आगे की योजना पर विचार किया जाएगा ।बैठक में नरेन्द्र सिंह, रामेश्वर पुर्बे, अजीत तिवारी, मुकेश पाण्डे,विनोद ठाकुर, राजु कुमार, सुशील राय, जितेंद्र यादव, संजय कुमार, नरेश कुमार पंडित, अवध बिहारी प्रसाद, राजनारायण साह, लालबाबू सिंह, रामबालक चौबे, रामबाबू महतो, लक्ष्मी प्रसाद, विरेन्द्र यादव, अनिल कुमार, शिशिर कुमार, नागेन्द्र साह समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button