प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

विधि-व्यवस्था को लेकर अंचल निरीक्षक का औचक निरीक्षण, गश्ती दल व डायल-112 की जांच

विधि-व्यवस्था को लेकर अंचल निरीक्षक का औचक निरीक्षण, गश्ती दल व डायल-112 की जांच

सीतामढ़ी, 9 जून। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अंचल निरीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुनौरा एवं परसौनी सहित अन्य थाना क्षेत्रों में ओडी (ऑफिसर ड्यूटी) जांच, गश्ती दलों की सक्रियता तथा डायल-112 वाहनों की तत्परता का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी के प्रति सजगता तथा क्षेत्र में चल रही गश्ती गतिविधियों का जायजा लिया गया।

अंचल निरीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button