
पिपराही के सरदमन गांव में अवैध उत्खनन की शिकायत पर कलेक्टर-एसपी का संयुक्त निरीक्षण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
मऊगंज . जिले में अवैध उत्खनन एवं खनन गतिविधियों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक ने पिपराही क्षेत्र के सरदमन गांव का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खनन क्षेत्र, परिवहन मार्ग तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि वर्तमान में उपयोग किए जा रहे प्रचलित मार्ग की विधिवत जांच की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि मार्ग के उपयोग से किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि यदि वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता हो तो भूमि स्वामी एवं सिद्धिविनायक स्टोन क्रशर संचालक के मध्य आपसी सहमति एवं वैधानिक प्रक्रिया के तहत विधिवत एग्रीमेंट कराया जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

कलेक्टर ने अवैध उत्खनन संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं खनिज अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में यह स्पष्ट किया जाए कि खनन गतिविधियां निर्धारित नियमों एवं स्वीकृत शर्तों के अनुरूप संचालित हो रही हैं अथवा नहीं।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह जांच की जाए कि जिस क्षेत्र में ब्लास्टिंग की अनुमति प्रदान की गई है, कहीं उससे अधिक क्षेत्र में तो विस्फोटक कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खनन कार्य में सुरक्षा मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब भी क्रशर में ब्लास्टिंग की कार्रवाही तो सक्षम अधिकारी की उपस्थिति में ही की गए ताकि गतिविधियों की निगरानी एवं सुरक्षा मानकों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन करने पर कठोरतम का कार्रवाई की जाएगी।

