
महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित निस्तारण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान;सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं को सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई संवेदनशीलता के साथ की जा रही है तथा संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे बिना किसी भय या संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रख सकें। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं से आवश्यकता पड़ने पर महिला हेल्प डेस्क का लाभ उठाने की अपील भी की है।

