प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

प्रभारी कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने की जनसुनवाई

प्रभारी कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने की जनसुनवाई

जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में 453 आवेदकों के प्राप्त हुए आवेदन

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों की समस्यायें सुनीं। जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त 453 आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही के लिये प्रेषित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। जिला पंचायत के सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार बेक, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनीं।

 

जनसुनवाई में गोरगांव के निवासियों ने उपयुक्त स्थल पर पंचायत भवन निर्माण कराने का आवेदन दिया। प्रभारी कलेक्टर ने परीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम बघरा के रहवासियों ने अपने आवेदन में नाला न होने से वर्षा का पानी घरों में घुसने की समस्या बताई। प्रभारी कलेक्टर ने सीईओ जनपद को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अजगरहा निवासी राजकली सिंह के सीमांकन/नक्शा तरमीम करने, रामनरेश गुप्ता के खसरा सुधार कराने, सगरा निवासी राजरतन पाठक के अतिक्रमण हटाने, सिरमौर निवासी ममता साकेत के भूमिहीन को भूमि प्रदाय करने के आवेदनों पर संबंधित तहसीलदारों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश जनसुनवाई में दिये गये।

 

इसी प्रकार सोनवर्षा के आकाश पटेल के बिना अनुमति खनन को रोकने के आवेदन पर खनिज अधिकारी को, जगन्नाथ प्रजापति के भू अर्जन राशि प्रदाय करने के आवेदन पर एसडीएम मनगवां को, पार्वती प्रजापति के छात्रवृत्ति प्रदाय करने के आवेदन पर जिला संयोजक को तथा अकौरी के शिवकुमार विश्वकर्मा में आवास पट्टा दिलाने के आवेदन पर सीईओ जनपद जवा को कार्यवाही करने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर ने दिये। जनसुनवाई में कुठुलिया के रामकुमार कोरी ने कच्चा मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा देने के आवेदन पर तहसीलदार जवा को तथा इटौरा निवासी सवित्री के हैण्डपंप सुधार कराने के आवेदन पर पीएचई विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी कलेक्टर कार्यालय के सभागार में उपस्थित रहे तथा खण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button