
कमिश्नर ने आमजनता के आवेदनों में की सुनवाई
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा कमिश्नर कार्यालय सभागार में कमिश्नर बीएस जामोद ने आमजनता के आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जनसुनवाई में नवीन कुमार, रमेश कोल, मोहनलाल विश्वकर्मा, प्रिया द्विवेदी, कुबेर त्रिपाठी, संदीप कुमार, नंदलाल सेन, ममता साकेत, राजेन्द्र तिवारी, अशोक पाण्डेय, ओंकारनाथ मिश्रा, देवेन्द्रनाथ पाण्डेय, शंभूप्रसाद तथा रामप्रसाद के आवेदनों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में बाल सम्प्रेक्षण गृह रीवा को खाद्यान्न की आपूर्ति करने वाली ने एक वर्ष से लंबित भुगतान के लिए आवेदन दिया। संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास को लंबित भुगतान एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अनुकंपा नियुक्ति, जमीन से अवैध कब्जा हटाने, सीमांकन, बंटवारा, खराब हैण्डपंपों के सुधार, मजदूरी के भुगतान तथा जमीन के पट्टे देने के आवेदनों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

