उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

डीएम व एसपी ने आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के तहत बुधवार को जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने जनपदीय कंट्रोल रूम सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने तथा अपनी ड्यूटी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button