उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया जोर

औरैया में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया जोर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लाभकारी योजनाओं में पात्र लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा उनका अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, जिससे वास्तविक पात्र लोगों को ही योजनाओं का लाभ मिल सके।

उर्वरक आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला कृषि अधिकारी एवं एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय स्थापित कर सभी बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानों से लगातार संपर्क स्थापित कर उन्हें संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाए तथा पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

सिंचाई विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के जल निकासी मार्गों एवं ड्रेनों की समयबद्ध सफाई कराई जाए। साथ ही जनपद के सभी तालाबों में जल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नहरों का संचालन निर्धारित रोस्टर के अनुसार किया जाए तथा रोस्टर की जानकारी ग्राम पंचायत स्तर पर भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को समय पर सूचना मिल सके।

रेशम विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आमजन को रेशम उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग के सहयोग से विकास खंडवार शहतूत के पौधे उपलब्ध कराए जाएं तथा लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जाए।

फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, जिला कृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, जिला उद्यान अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button