
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन पर इटावा पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही ।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा में आज दिनांक 14.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी दौरान एक वाहन पर अवैध रूप से हूटर एवं लाल-नीली बत्ती लगी पाई गई। पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने पर चालक वाहन को लेकर भागने लगा, जिसे तत्परता एवं सतर्कता के साथ रोक लिया गया। जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
यातायात नियमों एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उक्त वाहन को नियमानुसार सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
इटावा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहनों पर अवैध रूप से हूटर, लाल-नीली बत्ती अथवा अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग न करें तथा वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



