
मिशन शक्ति अभियान-5.0 (द्वितीय चरण)सुलह-समझौता से सुखी परिवार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण (टूटते परिवार को जोड़ने की पहल) कार्यक्रम के तहत इटावा पुलिस द्वारा दो परिवारों के मध्य सुलह-समझौता कराकर उनके परिवार को टूटने से बचाया गया।
इटावा में आज दिनांक 14.06.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में नियमित सुनवाई आयोजित की गई।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों, काउंसलरों एवं परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। आपसी संवाद एवं समझदारी के आधार पर दोनों मामलों में सफलतापूर्वक सुलह-समझौता कराया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी महिला थाना सुश्री प्रीति सेंगर, उप निरीक्षक सुश्री आकांक्षा सिंह, उप निरीक्षक श्री बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर चित्रा परिहार, काउंसलर नमिता तिवारी, महिला आरक्षीगण एवं परिवार परामर्श केंद्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुलह हुए मामलों का विवरण इस प्रकार है—
1. खुशी पत्नी सचिन, निवासी थाना चित्रहाट, जनपद आगरा
2. सीनू पत्नी दीपक कुमार, निवासी आजादनगर, थाना बकेवर, जनपद इटावा।
पुलिस की अपील:इटावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि छोटी-छोटी घरेलू समस्याओं को बातचीत एवं आपसी समझदारी से सुलझाएं। परिवार समाज की सबसे बड़ी ताकत है, इसे टूटने से बचाना सभी की जिम्मेदारी है।
इटावा पुलिस की यह संवेदनशील एवं सराहनीय पहल “नई किरण/परिवार परामर्श केंद्र” के माध्यम से लगातार बिखरते परिवारों को जोड़ने का कार्य कर रही है।

