
आयजीबीसी ग्रीन पुणे समिट २०२६ संपन्न
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : पुणे भारत में ‘ग्रीन बिल्डिंग’ क्षेत्र में एक अग्रणी शहर के रूप में उभरकर सामने आया है. वर्तमान में महाराष्ट्र में पुणे दूसरे स्थान पर है, जहां 1,481 पंजीकृत ग्रीन बिल्डिंग प्रकल्प (कुल 2.34 अब्ज वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल) और 450 प्रमाणित प्रकल्प (1.09 अब्ज वर्ग फुट से अधिक ग्रीन बिल्ट-अप क्षेत्र) मौजूद हैं. यह जानकारी ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री’ (सीआईआई) की ‘इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल’ (आईजीबीसी) द्वारा आयोजित ‘आईजीबीसी ग्रीन पुणे समिट 2026’ में प्रस्तुत की गई. “पुणे 2040: बिल्डिंग इंडियाज लिडिंग ग्रीन क्लायमेट रेडी सिटी ” यह इस परिषद का विषय था.
इस प्रगति में पुणे का योगदान महत्वपूर्ण है. यहां के पंजीकृत ग्रीन बिल्डिंग प्रकल्प में विभिन्न क्षेत्रों का समावेश है, जिनमें 581 व्यावसायिक प्रकल्प, 723 निवासी प्रकल्प, 70 औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स प्रकल्प, 24 ‘ बिल्ट एन्व्हायर्नमेंट’ (निर्मित पर्यावरण) प्रकल्प, 60 वाहतूक पायाभूत सुविधा प्रकल्प और 23 ‘नेट ज़ीरो’ प्रकल्प का शामिल हैं. यह आंकड़े शाश्वत विकास के प्रति पुणे की मजबूत प्रतिबद्धता और हरित एवं हवामान-पूरक सुविधाओं के विकास में उसकी बढ़ती नेतृत्वकारी भूमिका को दर्शाते हैं.
या परिषद का उद्घाटन सत्र के लिए महाराष्ट्र शासन के नगर रचना और मूल्यमापन विभाग के संचालक श्री. जितेंद्र भोपळे; ‘के. रहेजा कॉर्प’ के कमर्शियल रिअल इस्टेट विभाग के व्यवस्थापकीय संचालक और सीईओ श्री. विनोद रोहिरा; आयजीबीसी ग्रीन एज्युकेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. पूर्वा केसकर; आयजीबीसी पुणे चॅप्टर के अध्यक्ष श्री. हृषिकेश मांजरेकर और आयजीबीसी पुणे चॅप्टर के सह-अध्यक्ष श्री. तुषार येवले उपस्थित थे. इसके साथ इस कार्यक्रम में धोरणकर्ते, नगर रचनाकार, विकासक, वास्तुविशारद, शाश्वत विकास क्षेत्र के विशेषज्ञ, उद्योग क्षेत्र के दिग्गज और ‘बिल्ट एन्व्हायर्नमेंट’ क्षेत्र के अन्य संबंधित घटक भी उपस्थित थे.



