प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनसुनवाई में 129 आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई में 129 आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्य प्रदेश 

मऊगंज :कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 129 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। संतोष कुमार गुप्ता निवासी मड़ना के स्वयं की भूमि में अन्य व्यक्तियों द्वारा कराये जा रहे मकान निर्माण कार्य को रोके जाने के आवेदन पर नायब तहसीलदार को परीक्षण कर प्रतिवेदन देने, अमित शुक्ला निवासी मऊगंज के नामांतरण कराये जाने के आवेदन पर तहसीलदार मऊगंज को तथा रघुवंश प्रसाद शुक्ला निवासी गंज के खसरे में दर्ज गलत प्रविष्टि को सुधारने के आवेदन पर एसडीएम मऊगंज को परीक्षण के उपरांत कार्यवाही करने के निर्देश जनसुनवाई में कलेक्टर द्वारा दिये गये।

मथुरा प्रसाद कुशवाहा निवासी मधवाकला के सीमांकित जमीन का कब्जा दिलाने के आवेदन पर नायब तहसीलदार को, शारदा प्रसाद शर्मा के जमीन में अन्य व्यक्ति द्वारा मकान निर्माण कार्य कराने जाने पर रोक लगाये जाने के आवेदन पर तहसीलदार हनुमना को, रवीन्द्र पटेल द्वारा प्रस्तुत आवेदन में शासकीय कर्मचारी भीम सेन द्वारा कूटरचित तरीके से पट्टा करा लिये जाने के आवेदन पर एसडीएम हनुमना को, छोटेलाल प्रजापति निवासी भमनहना के ग्राम पंचायत में स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के आवेदन पर जनपद पंचायत नईगढ़ी के सीईओ को, ग्राम पंचायत जुड़मनिया रघुनाथ के आवेदकों के प्रजापति बस्ती में नाली निर्माण कराये जाने के आवेदन पर जनपद सीईओ नईगढ़ी को तथा लालमणि मिश्रा निवासी कोट के रास्ता खोले जाने के आवेदन पर तहसीलदार नईगढ़ी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button