
कल्याण ज्वेलर्स बना मराठी फिल्म ‘कप बशी’ का आधिकारिक ज्वेलरी पार्टनर
पूजा सावंत ने सातारा रोड शोरूम में लॉन्च किया फिल्म का पोस्टर, ग्राहकों से की विशेष बातचीत
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे,। देश के प्रतिष्ठित और विश्वसनीय आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वेलर्स� ने आगामी मराठी फिल्म कप बशी के साथ विशेष साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत कल्याण ज्वेलर्स फिल्म का आधिकारिक ज्वेलरी पार्टनर बना है। इस अवसर पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री पूजा सावंत ने कल्याण ज्वेलर्स के सातारा रोड स्थित शोरूम में पहुंचकर फिल्म के पहले आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों, फिल्म प्रेमियों और प्रशंसकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभिनेत्री पूजा सावंत की एक झलक पाने और फिल्म के बारे में अधिक जानने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूजा सावंत ने फिल्म ‘कप बशी’ से जुड़े कई रोचक अनुभव साझा किए। उन्होंने कल्याण ज्वेलर्स के साथ अपने लंबे और आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं तथा उनमें आभूषणों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूजा सावंत ने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स उनके जीवन और करियर की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘कप बशी’ उनके दिल के बेहद करीब है और इस विशेष अवसर को पुणेवासियों के साथ साझा कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। शोरूम में मिले प्रेम और स्नेह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
फिल्म के पोस्टर में पूजा सावंत नववधू के रूप में कल्याण ज्वेलर्स के पारंपरिक महाराष्ट्रीयन आभूषणों से सुसज्जित दिखाई दे रही हैं। उनका यह आकर्षक स्वरूप ब्रांड के ‘संकल्प’ कलेक्शन की उत्कृष्ट एवं पारंपरिक डिजाइनों को प्रदर्शित करता है। इस कलेक्शन में ठुशी, मोहन माला और मानाची नथ जैसे पारंपरिक आभूषण शामिल हैं, जो महाराष्ट्रीयन नववधू की गरिमा, सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
यह साझेदारी पूजा सावंत और कल्याण ज्वेलर्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत बनाती है। साथ ही, महाराष्ट्र के दर्शकों और ग्राहकों के साथ ब्रांड की भावनात्मक जुड़ाव को भी नई मजबूती प्रदान करती है। ‘कप बशी’ फिल्म से जुड़कर कल्याण ज्वेलर्स ने एक बार फिर महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है।
ब्रांड, उसके विभिन्न कलेक्शनों और विशेष ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक कल्याण ज्वेलर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



