
जेराई फिटनेस लिमिटेड द्वारा ‘लास्ट वन स्टँडिंग’ प्रतियोगिता की घोषणा; रिबॉक होगा पार्टनर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे | : भारत की अग्रणी फिटनेस उपकरण निर्माता कंपनी जेराई फिटनेस लिमिटेड ने देश की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ और एंड्युरेंस चैंपियनशिप ‘लास्ट वन स्टैंडिंग’ की घोषणा की है. इस प्रतियोगिता के लिए वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध ब्रांड रिबॉक मर्चेंडाइज और फिटनेस एक्सेसरीज़ पार्टनर के रूप में जुड़ा है. यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देशभर के फिटनेस प्रेमियों, खिलाड़ियों और जिम उत्साहियों को एक मंच पर लाने वाला एक बड़ा अभियान माना जा रहा है.
इस एकदिवसीय चैंपियनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है और इसका पहला सीज़न 13 दिसंबर 2026 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा. पहले सत्र के लिए केवल शुरुआती 500 प्रतिभागियों को ही मौका दिया जाएगा. इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन के लिए www.lastonestanding.in इस अधिकृत वेबसाइट को भेट दे सकते है.
पारंपरिक प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ते हुए, ‘लास्ट वन स्टँडिंग’ में कई चुनौतीपूर्ण गतिविधियों को शामिल किया गया है. इनमें स्कॉट्स, बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट, पुल-अप्स, जायंट बॅट रन और एयर बाइक (साइक्लिंग) जैसी छह प्रतियोगिताएं शामिल हैं. प्रत्येक इवेंट को प्रतिभागियों की ताकत, फुर्ती, संतुलन और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा लेने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है.
यह चैंपियनशिप अपनी सर्वसमावेशक संरचना के कारण भी विशेष है. प्रतियोगिता 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए खुली होगी तथा आयु और वजन के आधार पर विभिन्न श्रेणियां निर्धारित की गई हैं. पुरुषों के लिए 30 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक, जबकि महिलाओं के लिए 25 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की श्रेणियां होंगी.



