
जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली जन शिकायत सुनवाई के तहत बुधवार को भी फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने जन शिकायत सुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुलभ मंच उपलब्ध कराना तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



