उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

जनपद के 194343 कृषकों के खाते में 38.868 करोड़ रूपये किसान सम्मान निधि के रूप में किए गए हस्तान्तरित।

जनपद के 194343 कृषकों के खाते में 38.868 करोड़ रूपये किसान सम्मान निधि के रूप में किए गए हस्तान्तरित।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया  तारकेश्वर हगुली पश्चिम बंगाल में आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त देश के समस्त लाभार्थियों को डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तान्तरित की गयी। इस अवसर जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार सहित समस्त विकास खण्डों , ग्राम पंचायतों एवं साधन सहकारी समिति पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का आयोजन किया गया जिसमें कृषकों द्वारा प्रतिभाग कर देखा एवं सुना गया। जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित सजीव प्रसारण कार्यक्रम को मा0 राज्य सभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य, सदर विधायका श्रीमती गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ,जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित अधिकारी आदि के साथ-साथ कृषकों द्वारा देखा व सुना गया।

प्रधानमंत्री जी द्वारा आयोजित कार्यकम से पूरे देश में कुल 09 करोड़ 44 लाख से अधिक कृषकों के खाते में 18 हजार 880 करोड़ रूपये से अधिक की सम्मान राशि हस्तान्तरित की गई । जिसमें जनपद में कुल 194343 कृषकों के खाते में 38.868 करोड़ रूपये हस्तान्तरित किया गया, जो कि जनपद के कृषकों को सम्मान के रूप में प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button