इटावाउत्तराखंडस्वास्थ्य

इटावा में “Yoga for Healthy Ageing” थीम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

इटावा में “Yoga for Healthy Ageing” थीम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रिपोर्ट ;विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इटावा के नुमाइश पंडाल में “Yoga for Healthy Ageing” थीम के तहत भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि सरिता भदौरिया ने सहभागिता की।

इस अवसर पर शुभ्रांत शुक्ल एवं बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने “Yoga for Healthy Ageing” की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नियमित अभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का आह्वान किया।

योग दिवस कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button