प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

रिपोर्ट:कुणाल किशोर, संवाददाता

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आवागमन को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको अभियान एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दे रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क पर वाहन चलाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button