
आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
रिपोर्ट: कुणाल किशोर
रिपोर्ट :सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी: पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक नेताओं एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा अफवाहों पर रोक लगाने सहित विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग



